Saturday 11 October 2014

साजन नखलिस्तान **

कैसा साँचा बनाया तूने ,मेरे मन के आंगन में
कोई भी मूरत समाता नहीं ,मन के इस सांचे में |

चाहत का कौन सा रंग चुना ,न जानू ,तू ने
कोई भी रंग फबता नहीं , मन के इस मूरत में |

ढूंढा  उसको नगर नगर ,छूटा न कोई शहर
कहाँ मिलेगा साजन मेरा ,मैं हूँ उसके इन्तजार में |

बदल दो इस साँचे को रब , या बना दो कोई मूरत
साँचा मूरत एक हो जाय ,एक रंग चढ़ जाय दोनों में |

सूरत ,सीरत ,रंग ,रूप सब भर दो एक मूरत में
नापतौल में व्यावधान न हो ,समागम हो मेरे सांचे में |

साजन है पानी ,बिन पानी नहीं कटता जीवन
साजन है नख्लिस्तान*, जीवन के रेगिस्तान में |        

   *नख्लिस्तान -oasis -मरुभूमि  में  जहाँ पानी मिलता है


कालीपद "प्रसाद "
सर्वाधिकार सुरक्षित

9 comments:

  1. सभी मित्र परिवारों को आज संकष्टी पर्व की वधाई ! सुन्दर प्रस्तुतीक्र्ण !

    ReplyDelete
  2. सुन्दर रचना !

    ReplyDelete
  3. सुन्दर भावाभिव्यक्ति...

    ReplyDelete
  4. वाह सर जी क्या बात ..कमाल की रचना :)


    मेरे ब्लॉग पर आप आमंत्रित  हैं :)

    ReplyDelete
  5. बेहद खुबसूरत अभिव्यक्ति ..... उम्दा गजल

    ReplyDelete
  6. बहुत खूब ... हर शेर लाजवाब ...

    ReplyDelete
  7. बहुत बढ़िया

    ReplyDelete
  8. बहुत बढ़िया और मन को छूती गजल ---
    सादर

    ReplyDelete